Thursday 22 May 2014

अन्तर्राष्टीय जैव विविधता दिवस 2014

आज अन्तर्राष्टीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में इको वन व् विंध्य बचाओ के सदस्यों ने यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त करना था।  
Dr. A.K.Singh With Members

यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के वैज्ञानिक डॉ ए. क. सिंह, एक वनस्पतिशास्त्री, जो उन व्यक्तियों में से एक है जो यमुना जैव विविधता पार्क की स्थापना के लिए जिम्मेदार है, ने सदस्यों को जैव विविधता के महत्व के बारे में बताया तथा उसको होने वाले प्रभावों से अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ ए. क. सिंह ने यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के प्रारंभिक परिचय दियाइस ५७ एकड़ में फैले यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में विविध प्रकार की जीव वनस्पति पाये जाते है जिनको यमुना के विभिन्न पार्को से एकत्रित किया गया। 




वैज्ञानिक डॉ ए. क. सिंह ने सभी सदस्यों को यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कराया तथा यहाँ पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव वनस्पति के बारे में बताया। इस भ्रमण में हमें पार्क से संबंधित कुछ उपयोगी जानकारी पता चला , जैसे कि यहाँ कितनी विभिन्न प्रकार की पौधों, जानवरों, पक्षियों एवं कीड़ों की प्रजातियाँ मौजूद है। हमें इस पार्क के बारे में कुछ आश्चर्य बातें पता चली जैसे कि कैसे यह पार्क कृषि भूमि से एक कार्यात्मक जैव विविधता पार्क करने से बदल गया। 

Members of Eco1 BHU & VindhyaBachao
भ्रमण के पश्चात सदस्यों ने इको वन एवं विंध्य बचाओ के द्वारा किये गए कार्यो के बारे में बताया। सभी सदस्यों ने डॉ ए. क. सिंह का धन्यवाद दिया। इस भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में देबादित्यो सिन्हा, शेखर जैन, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार एवं राज मौर्या का योगदान रहा।

0 comments:

Post a Comment

Share your views here